फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सप्ताह से उप डाकघर का डाउन चल रहा सर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट कस्बे के उप डाकघर दोहरीघाट में तीन सप्ताह से बीएसएनएल की केबल कटने तथा सरवर डाउन होने से डाकघर से जमा निकासी बंद होने से खाताधारकों में हाहाकार मचा हुआ है। खाता में धन होते हुए खाताधारकों को कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित उप डाकघरमें लगातार तीन सप्ताह से सर्वर डाउन रहने से खाताधारकों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। उपडाकघर से छह ब्रांच पोस्ट आफिस संचालित होते हैं। डाकघर में जमा निकासी बंद होने से अभिकर्ताओं पर भी रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में अभिकर्ता संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र राय का कहना था कि डाकघर में पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। फिक्स डिपोजिट भी बंद है। जिससे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गोठा निवासी संतोष कुमार, फरसरा बुजुर्ग निवासी प्रतापी देवी देवी का कहना था कि उपडाकघर का चक्कर काट रही हूं। मेरा पैसा जमा भी नही हो रहा है न ही निकासी हो पा रही है। इस बाबत सब पोस्ट मास्टर सुभाष सिह का कहना था कि तीन सप्ताह से बीएसएनएन की केबिल कटी है जो अबतक नहीं जोड़ी जा सकी है। नेटवर्क न आने से डाकघर बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें