फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने सड़क किनारे खाली कराया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी नगर के मझवारा मोड़ पर शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान एसडीएम डा. सीएल सोनकर, सीओ नरेश कुमार तथा नगर पंचायत ईओ सहित कर्मचारी व पुलिसबल मौजूद रही। टीम के पहुंचते ही मझवारा व मधुबन मोड़ पर हड़कंप मच गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि अतिक्रमण कारियों को कई दिनों से हिदायत दी जा रही थी कि वह सड़कों की पटरियों से अतिक्रमण हटा लें। लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसे नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटवाया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही। अभियान को देखते हुए कई दुकानदार अपने आप ही अतिक्रमण हटाते हुए देखे गये। अभियान के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें