कोपागंज। थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की प्रधानाध्यपिका के गायब मोबाइल पर उसके द्वारा बनाए गए ह्वाट्सएप ग्रुप पर किसी व्यक्ति ने अश्लील वीडियो भेज दिया। शिक्षिका को इसकी जानकारी होने पर उसने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोपागंज पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रधानाध्यापिका ने बताया कि वह कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात है। बीते रविवार को उसका मोबाइल चोरी हो गया। मंगलवार को उसके चोरी हुई मोबाइल पर लॉकडाउन में बच्चों को ऑनलाइन स्टडी के लिए बनाए गए ग्रुप पर अश्लील वीडियो सेंड कर दिया गया। ह्वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो देखकर छात्रों के परिजनों ने इसकी शिकायत की। इसके बाद उसे इस घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने कोपागंज थाने पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी।