रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में मौजूद जांच टीम।
- फोटो : MAU
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी के निरीक्षण से पूर्व रेलवे अधिकारी खामियों को दुरस्त करने में जुटे है। मेटेेनेंस से लेकर वित्त से जुड़ी फाइलों और दस्तावेजों को दिन-रात दुरुस्त करने में विभाग जुटा है। इसीक्रम में मंगलवार को वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीति वर्मा ने सीनियर टीआइए जेपी उपाध्याय के साथ मिल कर वित्त से जुड़ी एक-एक फाइल को खंगाला और कमियों को दूर किए जाने की चेतावनी दी।
12 मार्च को जीएम के आगमन के मद्देनजर मऊ जंक्शन पर इन दिनों कई बदलाव देखने को मिल रहे है। दीवारों के रंगरोगन से लेकर दस्तावेजों को ठीक किया जा रहा है। महाप्रबंधक के वार्षिक निरीक्षण के पहले रेलवे जंक्शन के सभी प्लेटफार्मों को जहां समतल किया गया, वहीं अब दूसरी खामियां जिसमें सफाई व्यवस्था से लेकर टूटे टाइल्स को दुरस्त कराने का कार्य किया जा रहा है।
मंगलवार को वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीति वर्मा ने सीनियर टीआइए जेपी उपाध्याय के साथ मिल कर लेखा विभाग में पहुंचे। यहां उन्होंने वित्त से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उन्होंने मिली खामियों को दुरस्त करने का निर्देश दिया। वहीं यात्री प्रतीक्षालय के साथ यूरीनल की साफ-सफाई मशीनों के जरिए कराई जा रही है।
इनसेट
कमियां मिलने पर गिर सकती है गाज
मऊ। रेलवे सूत्रों की माने तो महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान कमियों को लेकर कई अधिकारियों की गर्दन फंस सकती है। ऐसे में निरीक्षण में महज अब कुछ दिन शेष होने पर स्थानीय रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी है।