सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में पर्चा वापसी के दौरन पुस्तकालय भवन के बाहर जुटी भीड?
- फोटो : MAU
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए दाखिल पर्चों की जांच मंगलवार को हुई। जांच के दौरान सभी 37 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। इस दौरान सदस्य कार्यकारी पद से एक प्रत्याशी संजय प्रजापति ने नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार सदस्य कार्यकारिणी के 12 पदों पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिस पर निर्विरोध निर्वाचन तय है, जिसकी औपचारिक घोषणा चुनाव परिणाम के साथ की जाएगी ।
पर्चा वापसी के बाद अध्यक्ष और महामंत्री सहित सात पदों पर 10 प्रत्याशियों का चुनाव होना है, जिसके लिए कुल 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 1012 वोटर 16 मार्च को इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि सदस्य कार्यकारिणी के पद से संजय प्रजापति ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार सदस्य कार्यकारिणी पर पद के अनुरूप 12 प्रत्याशी होने के चलते इस पद पर चुनाव नहीं होगा। लेकिन चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा चुनाव परिणाम के साथ ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब अध्यक्ष पद पर प्रभुनाथ सिंह ,विनोद कुमार पांडेय, वीरेंद्र बहादुर पाल और शमशुल हसन के बीच मतदान होगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर युगेश कुमार गुप्ता और सत्य प्रकाश श्रीवास्तव तथा साधारण उपाध्यक्ष के 2 पदों पर अरुण कुमार सिंह, कैलाश भारद्वाज और हरिनारायन यादव के बीच मतदान होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर अवनीश कुमार गौतम, किरन यादव और राहुल कुमार यादव के बीच मतदान होगा। उन्होंने बताया कि महामंत्री पद पर अजय कुमार सिंह, आनंद कृष्ण पांडेय, रुपेश कुमार पांडेय, लक्ष्मी कांत यादव, और हरिद्वार राय के बीच मतदान होगा। वहीं संयुक्त मंत्री के 3 पदों के लिए अश्वनी कुमार पांडेय, नरेंद्र प्रताप सुबोध, मदन चंद देववंशी और मुंद्रिका कुमार के बीच तथा कोषाध्यक्ष पद पर केदारनाथ गोड़, मुन्नीलाल और श्री राम सिंह चौहान के बीच मतदान होगा। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्यगण रविशंकर सिंह, शंभू शरण श्रीवास्तव, सैयद सादिक अंसारी, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, इकबाल अहमद व जकी अहमद आदि ने सहयोग किया।