फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो परीक्षा केंद्रों पर होंगी राजकीय पाॅलिटेक्निक की सेमेस्टर की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेजों की सेमेस्टर परीक्षाएं शनिवार से शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारी शुक्रवार को पूरी कर ली गई। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा आंतरिक सचल दस्ते का गठन किया गया है। परीक्षा में 865 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में दो राजकीय पाॅलिटेक्निक सहित चार मान्यता प्राप्त पाॅलिटेक्निक काॅलेज हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज कंधेरी और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज घोसी सहित दो परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद की तरफ से उड़नदस्ते का गठन किया है।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी की नजर रहेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कॉलेज के प्रवेश गेट पर पुलिसबल भी तैनात किए जाएंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य बीएन चौधरी का कहना है कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें