फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देख एक वर्ष के वेतन का तीस फिसदी किया दान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/दोहरीघाट। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी और दिल्ली स्थित एम्स में कनिष्ठ लिपिक पद पर आसीन दिव्यांग फेडरेशन के अध्यक्ष दिव्यांग संतदेव चौहान ने कोराना की लड़ाई लड़ने के लिए सरकार के फंड में अपने एक वर्ष के वेतन का तीस फीसदी रुपया दान कर दिया।
विज्ञापन

संतदेव ने बताया कि उसने पीएम केयर फंड में माह अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच जो वेतन होगा उसका तीस फीसदी दान किया है। इसके लिए संतदेव ने एम्स के निदेशक को पत्र भेजा है। इससे पूर्व बीते वर्ष कोराना की लड़ाई में सरकार की मदद करने के लिए संतदेव ने एक वर्ष के वेतन का तीस फीसदी धनराशि दान किया था। संतदेव चौहान ने बताया कि भारत के साथ पूरे विश्व में कोराना से हाहाकार मचा हुआ है। इस बार भारत में कोरोना संक्रमण गांवों को भी अपने चपेट में ले लिया है। ऐसे में ऑक्सीजन प्लांट वेंटिलेटर समेत अन्य जीवन रक्षक दवा और उपकरण के साथ वैक्सीन के लिए धन की आवश्यकता होती है। इसको देखते हुए मैंने अपने एक वर्ष के वेतन का 30 प्रतिशत दान किया है। इसके लिए एम्स के निदेशक को पत्र भेजा गया है। आशा है कि देश को इस विकट संकट से उबारने के लिए और लोग प्रेरित होगें। वहीं दिव्यांग के इस सहयोग से क्षेत्र के मनोज राय, सतीश राय, उमाशंकर शाही, गुलाबचंद ,श्रीधर राय, प्रणव राय, सुधीर मिश्रा, राजन मिश्रा, मनीष राय समेत आदि सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें