फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने बालिका गृह और वनस्टाप सेंटर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका गृह और वनस्टाप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बालिका गृह में चार जनपदों की कुल 26 किशोरियां और चार शिशु मिले।
विज्ञापन

सचिव ने प्रभारी अधीक्षिका मंजू यादव से किशोरियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सचिव ने बालिका गृह का भोजनालय, शौचालय तथा वहां रह रही किशोरियों के कमरों और सीसी कैमरा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में जौनपुर की आठ, बलिया की चार ,गाजीपुर की छह और मऊ की आठ किशोरियां मिलीं। इसमें चार किशोरियों के साथ चार शिशु रहते मिले। सचिव ने शिशुओं के दवा इलाज और टीकाकरण तथा दूध के बावत जानकारी ली। तो किशोरियों ने बताया कि शिशुओं का टीकाकरण हुआ है ,तथा समय से दूध मिलता है। इस दौरान भारत पुनरोत्थान संस्थान के अभिषेक सिंह व अन्य ने 175 सैनेट्री पैड दिया। इस दौरान पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, धीरज त्रिपाठी,मधुबाला यादव ,किरन, सीमा मंजू शर्मा, झूना शर्मा के अलावा सिविल लाइन चौकी प्रभारी आदि लोग मौजूद रहे। सचिव महिला अस्पताल में बने वन स्टॉप सेंटर का भी औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर संध्या सिंह ने वहां प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, घरेलू हिंसा आदि मामलों में की गई कार्रवाई के बाबत जानकारी दी। इस दौरान पैनल अधिवक्ता विनोद सिंह, संध्या सिंह, मीरा यादव ,अंजली राय, सुनीता ,आकांक्षा व बृजेंद्र भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें