फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकिम देखेंगे, चमका दो लोहिया गांव

Wed, 03 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर ताल नरजा में बुधवार को प्रमुख सचिव पंधारी यादव के दौरे ने अधिकारियों में ऊर्जा का संचार कर दिया है। जिन जगहों से अधिकारी-कर्मचारी यूं ही  गुजर जाया करते थे, जहां की दीवारें बदरंग थी, जिस गांव की पंगडंडी पर शायद ही कभी कोई  साहबान गुजरे हों।
विज्ञापन



 उन्हें देख्ाने योग्य बनाने में इन  िदनों पूरा प्रश्ाासनिक अमला जुटा हुआ है। एक स्थानीय अधिकारी मातहतों से कहते सुने गए कि बड़े हाकिम आने वाले हैं, काम को सही ढंग से अंजाम देते हुए गांव को चमका देना है। 


 आज बुधवार को हाेने वाले दौरे को लेकर सुबह से ही ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी व  सफाई कर्मी फतेहपुर ताल नरजागांव को चमकाने  में लगे रहे।


 कोपागंज ब्लॉक के समग्र  लोहिया  ग्राम सभा फतेहपुर ताल नरजा में प्रमुख सचिव पंधारी यादव का  कार्यक्रम लगते ही ब्लॉक के सुस्त पड़े अधिकारी व कमचारियों में जैसे पंख लग गए हों, सभी लोहिया गांव की तरफ दौड़ पड़े हैं। सभी के सभी गांव के अधूरे पड़े  कार्यों को पूर्ण करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन



आलम यह है कि ब्लॉक में 150 सफाई  कर्मचारियों को लोहिया गांव को संवारने सजाने में लगा दिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी सुग्रीव प्रसाद ,एडीओ पंचायत अशोक पांडेय उपस्थित  होकर कार्य  करा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें