फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नहीं मिली दूसरी किस्त, तीन साल से अधूरा है भवन का निर्माण, दीवारों में पड़ गई दरारें

विज्ञापन
मादी दुल्लह में अधूरा पड़ा मातृ शिशु परिवार कल्याण केंद्र।संवाद
विज्ञापन
बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के मादी दुल्लह गांव में स्वीकृत मातृ शिशु कल्याण केंद्र के भवन का निर्माण तीन साल बाद भी अधूरा है।
विज्ञापन

इस भवन के लिए 34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन ठेकेदार को दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण केवल 60 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। भवन न बनने के कारण कर्मचारी नहीं आते और ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से वर्ष 2023-24 में 15वें वित्त आयोग की निधि से इस केंद्र का निर्माण शुरू कराया गया था। भवन में तीन कमरे, आवश्यक सुविधाएं और चहारदीवारी का निर्माण किया जाना था।
विज्ञापन

पहली किस्त 13 मार्च 2023 को जारी होने के बाद भवन का निर्माण शुरू हुआ। प्लास्टर और चहारदीवारी बन गई हैं, लेकिन धनराशि के अभाव में निर्माण कार्य रुक गया।
गांव निवासी अभिषेक राय सोनू, रामसिंह पटेल, राजेश आदि ने बताया कि निर्माण पूरा होने से पहले ही भवन की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
सभी ने गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। भवन न बनने के कारण मादी दुल्लह सहित आसपास के करीब नौ गांव के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चार किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट-
दिसंबर 2025 में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था और निर्माण प्रगति की रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी थी। निर्माण कार्य राज्य स्तरीय एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है। पहली किस्त से उपलब्ध धनराशि के अनुसार कार्य किया गया था, लेकिन दूसरी किस्त अभी तक प्राप्त नहीं होने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। धनराशि राज्य स्तर से ही अवमुक्त की जानी है। दूसरी किस्त प्राप्त होते ही शेष निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। -संतोष सिंह, डीसीपीएम, मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें