शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षार्थियों में उत्साह देखने को मिला। 44 केंद्रों पर 15 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। व्यवस्था पर संतोष जताया गया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दूसरे दिन रविवार को जिले के 44 परीक्षा केंद्रों सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा सुबह की पाली में हुई। पंजीकृत 17 हजार के सापेक्ष 15 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा देने के बाद बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल रहा। साथ ही आपस में प्रश्नपत्र का मिलान करते नजर आए।
विज्ञापन
नगर के डीएवी इंटर कालेज, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमिला, जय मां खंडवारी महाविद्यालय, मुक्तिनाथ स्मारक डिग्री कालेज पारा मुबारकपुर, अरुणा मेमोरियल डिग्री कालेज सहित 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।दूसरे दिन रविवार को मात्र सुबह की पाली में परीक्षा हुई। परीक्षा मेें 17 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
परीक्षा में 15 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। नकल पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सीबीएसई के एक आब्जर्बर की तैनात रही। सीबीएसई की तरफ से प्रत्येक केंद्र पर कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे के अलावा अलग से वीडियोग्राफी कराई गई। सीबीएसई से गठित 15 सदस्यीय सचल दस्ता प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर चक्रमण कर परीक्षा का जायजा लेता रहा।
विज्ञापन
इस बाबत सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर पीएल जैसी का कहना था कि परीक्षा में 17 हजार के सापेक्ष 15 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा नकलविहीन संपन्न करा लिया गया।