फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक परिसर सील

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी के परिवार के सदस्य में कोरोना का लक्षण मिलने के ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना/वलीदपुर। कोरोना पॉजीटिव सिपाही के पिता एडीओ पंचायत के कार्यालय में आने के चलते मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक को अगले 14 दिन के सील कर दिया गया है। साथ ही इस दौरान वहां आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई है। साथ ही सभी अधिकारियों-कर्मियों को होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया गया है। उधर, एडीओ पंचायत के घर सफाई करने वाले व्यक्ति तथा उसके नाई की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को थर्मल स्क्रीनिंग की। रानीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि एडीओ पंचायत की ट्रेवेल हिस्ट्री में पता चला कि दो दिन पहले ही उन्होंने गांव के एक व्यक्ति से दाढ़ी बनवाई थी। स्वास्थ्य टीम ने मंगलवार को काझा गांव पहुंचकर संबंधित व्यक्ति और उसके परिवार और एडीओ पंचायत के यहां साफ सफाई करने वाले व्यक्ति की भी थर्मल स्क्रीनिंग की। केंद्र प्रभारी ने बताया कि एडीओ पंचायत के सिपाही बेटे के कोरोना पॉजीटिव निकलने के बाद एहतियातन दो परिवारों के 19 लोगों को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के बरामदपुर स्थित सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ प्रशासन ने मंगलवार से मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक को आगामी 14 दिनों के सील कर दिया। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन होने का निर्देश दिया। बताते चले कि रानीपुर ब्लाक के काझा गांव निवासी युवक जो कि वाराणसी जिले मे सिगरा थाने में आरक्षक के पद पर तैनात है। बीते दिन जांच में कोरोना पॉजीटिव निकला था। एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने बताया कि एडीओ पंचायत का पुत्र बनारस में कोरोना पाजिटिव पाया गया है। जिसके चलते ब्लाक परिसर को पूरी तरह सील कर सभी ब्लाक कर्मियों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें