फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने को लेकर मारपीट, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के चेरुइया गांव में सोमवार की दोपहर 15 वर्ष पुराने नीम का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दलित पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एसएसएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चेरुइया गांव मे सोमवार को दोपहर रामजन्म पुत्र स्व. केवल के घर के सामने स्थित 15 वर्ष पुराने नीम के पेड़ को गांव के ही महिपाल यादव पुत्र सुख्खू, मनोज यादव, संतोष, शिवपाल यादव पुत्रगण महिपाल यादव, राजेंद्र यादव, विनोद यादव पुत्र गण चंद्रभान काटने लगे। आरोप है कि जब रामजन्म ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग उसे पीटने लगे। बचाव में आए उसके बेटे और भतीजा की पिटाई कर घायल कर दिया। इससे रामजन्म (50), अनिल (20), मुकेश (21) बुरी तरह घायल हो गए।इसी बीच किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया।रामजन्म की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी शिवपाल और मनोज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें