फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया विकास कार्यों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन।उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सदस्य राजेश यादव ,महाप्रसाद गुप्ता, राहुल दीक्षित के प्रतिनिधि पप्पू मिश्रा के साथ ही चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया के साथ वार्ड न.10 पांती गली में कब्रिस्तान की बाऊंड्री वाल निर्माण,नाली निर्माण पटिया एवं इन्टरलाकिंग और वार्ड न.14 नारायनपुर साधु जी की कुटी परिसर में इन्टरलाकिंग एवं सुन्दरीकरण,सहित आंठ विकास कार्यों का प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर सत्यापन किया ।
विज्ञापन

पांच माह पूर्व नगर पंचायत के सदस्यों ने चेयरमैन पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से शिकायत किया था। इस मामले में उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे की अध्यक्षता में बीडीओ एवं लोक निर्माण विभाग के जेई की टीम गठित करते हुए जिलाधिकारी ने विकास कार्यों का सत्यापन कर रिपोर्ट तलब किया था। पूर्व में बीडीओ एवं जेई द्वारा सीसी रोड़, नाली निर्माण, पटिया ढलाई, कब्रिस्तान का बाऊंड्री का निर्माण सहित कुल आंठ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। पांच माह बाद जांच टीम ने अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी प्रेषित कर दिया। इस बावत उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे का कहना था कि सदस्यां की शिकायत पर किए गए विकास कार्यों की गहनता से जाँच की गई। अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें