कोपागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ मंगलवार की देर शाम युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही उसका वीडियो भी बनाया। परिवार वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। तहरीर में पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी युवक गांव का निवासी है। मंगलवार की देर शाम वह किशोरी को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रात आठ बजे घर से शौच के लिए निकली किशोरी देर रात तक घर नहीं लौटी तो वह लोग परेशान हो गए। साथ ही उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार की दोपहर अस्त व्यस्त हाल में किशोरी घर लौटी, इस दौरान पूछे जाने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।