फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट भठ्ठे पर एसडीएम ने मारा छापा,

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के ललितपुर लुदुही गांव स्थित एक ईट भठ्ठे पर शराब बनाए जाने की सूचना पर एसडीएम ने शनिवार की दोपहर में छापा मारा। छापेेमारी में एसडीएम ने अवैध लहान के साथ 800 लीटर शराब बरामद किया। एसडीएम ने भठ्ठा संचालक के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

घोसी एसडीएम निरंकार सिंह को सूचना मिली कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के ललितपुर लुदुही गांव स्थित एक ईट भठ्ठे पर शराब फैक्ट्री संचालित हो रही है। जिसमें शराब बनाने के बाद इसकी तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार संत विजय यादव और राजस्व टीम के साथ शनिवार की दोपहर को ईट भठ्ठे पर छापामार कार्रवाई की। अचानक हुई कार्रवाई के बाद भी सूचना लीक होने पर एसडीएम के पहुंचने से पहले तस्कर फरार होने में सफल रहे।
एसडीएम ने जब भट्ठे के बगल में रह रहे मजदूरों के घरों के आस पास सघन निरीक्षण किया। मौके पर कई जगहों से भारी मात्रा में लगभग 800 लीटर अवैध कच्ची शराब ,उपकरण एवं लहन बरामद हुआ। जिसे मौके पर केरोसिन ऑयल डाल कर नष्ट कराया गया। उधर इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची। कोतवाली पुलिस ने सम्बंधित मालिक के विरुध्द आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें