फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डिवाइडर के रिफ्लेक्टर का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी नगर के मझवारा मोड़ पर बन रहे डिवाइडर पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टरों का बुधवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, रिफ्लेक्टरों की स्थिति और उनकी उपयोगिता का बारीकी से जायजा लिया, साथ ही कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डिवाइडर पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर मजबूती व सही एंगल के साथ लगाए जाएं, ताकि रात के समय वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से दिखाई दें। रिफ्लेक्टरों की सही स्थापना सड़क सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि रिफ्लेक्टर लगने से, विशेषकर रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी। ज्ञात हो कि मझवारा मोड़ पर पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, जिसके चलते यहां सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो सुधाकर, क्षेत्रीय लेखपाल मनिंद्र मौर्य, रुपेंद्र भारती, राजेश कुमार मौर्य, बीके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें