फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वाई फाई के केबल में लगी आग ट्रांसफॉर्मर तक पहुंची, तीन घंटे तक बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला बरईपुर में तेज हवा के कारण वाई-फाई के तारों में आग लग गई। इससे मोहल्ले के करीब 30 घरों की बिजली तीन घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा दुकानों और घरों की वाई-फाई सेवा भी ठप हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की। मोहल्ला बरईपुर के लोगों ने बताया कि कब्रिस्तान के पास ट्रांसफॉर्मर के आसपास वाई-फाई के तार फैले हुए हैं।
दोपहर में अचानक तेज हवा चलने के कारण उन तारों में आग लग गई। आग बढ़ते हुए ट्रांसफॉर्मर के बॉक्स तक पहुंच गई, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से किसी तरह आग पर काबू पाया। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। जेई रमाकांत यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही इलाके की बिजली शटडाउन करा दी गई। वह लाइनमैनों के साथ मौके पर पहुंचे और फॉल्ट ठीक कर तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें