फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एसडीएम ने दुबारी समिति में खाद वितरण की जांच, रेट लिस्ट नहीं होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
दुबारी सहकारी समिति में खाद वितरण की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम दीपक सिंह । संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील स्थित दुबारी सहकारी समिति में खाद वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली है। उपजिलाधिकारी दीपक सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को वह खुद किसानों की शिकायत पर उन्होंने समिति की जांच की। इससे पहले बुधवार को इस प्रकरण में नायब तहसीलदार ने जांच की थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी दीपक सिंह ने दोबारा समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों, स्टॉक और खाद की उपलब्धता की जांच की। इस दौरान खाद की दर सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित न होने पर सचिव को फटकार लगाई। समिति में 15 अक्तूबर 2026 को 360 बोरी डीएपी और 140 बोरी एनपीएस खाद पहुंची थी। 19 और 21 अक्तूबर को किसानों के अंगूठे लगवाए गए थे। सचिव की हड़ताल के कारण 22 अक्तूबर से तीन नवंबर तक वितरण रुका रहा। चार नवंबर को 61 किसानों को खाद दी जा रही थी, तभी कुछ किसानों ने बिना अंगूठा लगवाए खाद बांटने का आरोप लगाया। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने किसानों की शिकायत पर स्थलीय तत्काल जांच कराई। उन्होंने वितरण रजिस्टर, मशीन और स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि 61 किसानों को खाद देने के बाद शेष खाद का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर हो। इससे पहले एसडीएम ने खुद सचिव को ब्लैकबोर्ड पर खाद की दरें स्पष्ट लिखने को कहा। उन्होंने किसानों से भी निर्धारित दर पर खाद मिलने की जानकारी ली। साथ ही किसी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें