फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ओवरटेक के प्रयास में स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज के ढेकवारा फोरलेन पर बुधवार शाम छह बजे आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक करते हुए स्कॉर्पियो ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो में भी पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चार पहिया वाहन सड़क किनारे पलट गई। हादसे में मृत युवक सरकारी शिक्षक था, जो ड्यूटी कर वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन

शहर के थाना दक्षिण टोला थाना के प्रेम नगर चकिया निवासी आनंद प्रजापति 35 पुत्र अयोध्या प्रजापति बेसिक शिक्षा विभाग बड़हलगंज में ब्लॉक एमआईएस के पद पर तैनात था। बुधवार शाम वह ड्यूटी करके घर आ रहा था, करीब छह बजे कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव पंहुचा था। इसी बीच पीछे से ओवरटेक के चक्कर में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इससे आंनद की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर के बाद सकॉर्पियो के अचानक ब्रेक मारने से पीछे आ रही इको मारुती से टक्कर हो गयी और दोनों गाड़िया अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गईं। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों के चालक जख्मी हालात में ही मौके से फरार हो गए है। सूचना मिलने पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें