फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बैंक वसूली करने गए मैनेजर से गाली गलौज, पुलिसकर्मियों को फावड़ा लेकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में लोन की वसूली करने गए बैंक मैनेजर से गाली गलौज और दुर्व्यवहार और साथ गए पुलिसकर्मियों पर फावड़े से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार देर शाम दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा कुर्थीजाफरपुर में बलिया के गढ़वार निवासी आशीष कुमार पुत्र लल्लन मैनेजर के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को वो पुलिसकर्मी के साथ कुर्थीजाफरपुर निवासी संतोष कन्नौजिया के घर लोन वसूली पर गए। वहां संतोष की मां से फोन पर अपने उच्चाधिकारी से बात करा रहे थे। इतने में संतोष के दो भाई राहुल और रामसागर वहां आए और मैनेजर आशीष कुमार से मोबाइल छीनकर फेंक दिए। गालियां देते हुए दुर्व्यवहार करने लगे। शिकायत पर पूछताछ करने गए पुलिसकर्मी के साथ भी गाली गलौज करने लगे और फावड़ा लेकर मारने के दौड़ा लिए। स्थानीय लोगों ने बचाव पर मामला शांत हुआ। बैंक मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें