Mau News: स्कॉर्पियो चालक वाहन को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। उधर घटना से आक्रोशित परिजन और गांव के लोगों ने मुआवजा की मांग और आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर शव को लेकर चौक बाजार पर शव को लेकर चले आए तथा आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया।
मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भीखमपुर के पास शुक्रवार की सुबह बेकाबू एक स्कॉर्पियो ने काम पर जा रहे साइकिल सवार राजगीर मिस्त्री को टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। उधर हादसे में घायल राजगीर मिस्त्री की मौके पर मौत हो गई, वहीं स्कार्पियो चालक घायल अवस्था में फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर राजगीर मिस्त्री के परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के लरेवा गांव निवासी रामचंद्र चौहान (60) पुत्र टुन्नू राजगीर मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपनी साइकिल से साइट पर जाने के लिए निकला था।
अभी वह थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर स्थित एक निजी इंटर कालेज के पास पहुंचा था कि चिरैयाकोट की तरफ से गाजीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रामचंद्र की मौके पर मौत हो गई। उधर, घटना के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
जाम की सूचना मिलने पर एक घंटे के बाद पहुंचे तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना आलोक रंजन सिंह चिरैयाकोट एसओ संजय कुमार त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचकर चालक की गिरफ्तारी और उचित मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन लोगो को देकर जाम को समाप्त कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम के चलते इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।