फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोरी का गहनों को बेचने जा रहा था ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के नगर कस्बा के बंधा रोड से बृहस्पतिवार को चोरी के डेढ़ लाख के गहनों के साथ ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। चोरी में साथ देने वाला उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। दोनों ई-रिक्शा से चोरी के गहने बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से डेढ़ लाख से अधिक मूल्य के आभूषण, तमंचा और कारतूस जब्त किया है। कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह में चोरी की दूसरी बड़ी घटना का खुलासा किया है। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि 15 मई को आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारण गांव निवासी आरती का कैलेंडर तिराहा से गहनों से भरा बैग चोरी हो गया था। महिला ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस कस्बे में लगे सीसी कैमरों के फुटेज की जांच की थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को बंधा रोड से बरईपुर मुहल्ला निवासी ई-रिक्शा चालक अतीक अहमद पुत्र अलाउद्दीन को चोरी के आभूषण के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी दो चेन, एक लॉकेट, एक जोड़ी पायल बरामद हुई। चोरी में साथ देने वाला रामपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर मझुआ गांव निवासी गुफरान पुत्र गुड्डन मौके से फरार हो गया। पूछताछ के बाद ई रिक्शा को सीज करते हुए आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें