मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्वांचल एक्सप्रेस के बरडीहा के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कार्पियो।स
- फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती घायल करन।
मुहममदाबाद गोहना के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 268.2 प्वाइंट बरडीहा के पास बुधवार की शाम को स्कार्पियों और ट्रक की टक्कर में स्कार्पियो में सवार अखिलेश सिंह, रोशन सिंह, डिंपल सिंह, लाखी सिंह, आरव सिंह निवासी ग्राम अमौरा पोस्ट गोराई जिला रोहतास बिहार घायल हो गए।
इसमें कार चला रहे अखिलेश सिंह को गंभीर चोट आई थी, जिसे आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कार्पियो सवार सभी पांच लोग उज्जैन से पटना जा रहे थे। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के प्वाइंट नंबर 268.2 पर ट्रक से टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद स्कार्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा सुरक्षा दस्ता ने स्कार्पियो से सभी घायलों को बाहर निकालकर आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को मार्ग से हटवाया।