फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई थानों के थानाध्यक्षों का कार्यक्षेत्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चिरैयाकोट थानाध्यक्ष विनोद तिवारी का गैर जनपद स्थानांतरण होने के साथ ही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिले के कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्रों में परिवर्तन कर दिया। इसमें शहर के दक्षिण टोला थानाध्यक्ष निहार नंदन कुमार को थानाध्यक्ष सरायलखंसी तो सरायलखंसी एसओ डीपी श्रीवास्तव को हलधरपुर की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

इसी क्रम में थानाध्यक्ष हलधरपुर रहे उपनिरीक्षक रुपेश कुमार सिंह को चिरैयाकोट थाने का प्रभार सौंपा गया। जबकि इसीक्रम में थानाध्यक्ष चिरैयाकोट इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी को गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।
घोसी कोतवाली प्रभारी के पद पर तैनात रहे सच्चिदानंद यादव को दोहरीघाट थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि यहां थानाध्यक्ष रहे राजशेखर सिंह को नवसृजित रामपुर बेलौली का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से किए गए इस फेरबदल में रानीपुर और दक्षिण टोला थाने थानाध्यक्ष विहीन रह गए हैं।
विज्ञापन

रानीपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर निलंबित
मऊ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रानीपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर को विवेचनाओं में लापरवाही और अनियमितता के आरोप में मंगलवार की देर शाम को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि विनोद कुमार सोनकर की अनियमितताओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें