मऊ । आरोग्य सेतू ऐप में पिंक और ऐलो श्रेणी में आए 26 संदिग्धों के साथ 19 गांवों को चिन्ह्ति किया गया है। सभी को ट्रैक किया जा रहा है, क्योंकि सभी की जांच की जाएगी। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बुधवार को कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहाकि चिन्ह्ति व्याक्ति और गांवों के लोग कोरोना पॉजिटिव मरीजों के काफी करीब रहें है। इन सभी की तलाश कर उनकी सैंपलिंग की व्यवस्था की जा रही है। डीएम ने बताया कि चिन्ह्ति किए गए गांवों में परसिया, अरदौना, थलईपुर, रतनपुरा ,परदहां, मऊ शहर, इंदारा, उसरी खुर्द, हेमई, नदवासराय, ताजोपुर, चिरैयाकोट, कांझा, बीबीपुर ,सीकरी कोल, फतेहपुर मंडाव ,परसाई, मुहम्मदाबाद गोहना, सुरहुरपुर, रसूलपुर, फतेहपुर तालनरजा, अदरी, धवरियासाथ, पडरी, मर्यादपुर आदि शामिल है। इन गांव में लोगों में कोरोना संक्रमण की संभावनाएं ज्यादा हैं । अब देखा जा रहा है कि इस सूची के गांवों में से कितने स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले से सर्वे और जांच का कार्य कर चुकी है। जांच के दौरान जरूरत पड़ी तो गांव के लोगों की सैंपलिंग भी कराई जाएगी। प्रेसवार्ता में मौजूद सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन अबतक 3260 लोगों की सैंपलिंग की गई है। इसमें 2742 रिपोर्ट प्राप्त हुई है । बोले शहर क्षेत्र के फातिमा चौराहा के 226 घरों को चिन्हित किया गया है। जिसमें 941 व्यक्ति मिले हैं सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं हट्ठी मदारी में 246 घरों को चिन्हित कर 1493 लोग मिले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।