बढुआगोदाम। परदहां ब्लाॅक क्षेत्र के कुशमौर स्थित राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कुशमौर तीन दिवसीय ‘गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसमें औरंगाबाद बिहार से आए 36 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया और बीज उत्पादन के गुर बताए गए।
इस मौके पर किसानों ने प्रशिक्षण के दौरान बीज उत्पादन के वैज्ञानिक सिद्धांतों, गुणवत्ता सुधार तकनीकों और फसल की उत्पादकता बढ़ाने के उपायों को सीखा। निदेशक डॉ. संजय कुमार ने किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन, बीज परीक्षण, प्रमाणन प्रक्रिया, जैव प्रौद्योगिकी के उपयोग, कटाई उपरांत भंडारण प्रबंधन और बीज उद्योग में संभावनाओं जैसे विषयों पर विस्तार से बताया।
उन्होंने प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को अपने खेतों में लागू करें और अन्य किसानों को भी इसके लाभ के बारे में बताएं। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने सभी किसानों, प्रशिक्षकों और आयोजकों को उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। संचालन डॉ. अंजनी कुमार सिंह, आलोक कुमार, डॉ. पवित्रा वी अमित दास ने किया।