फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जीवन जीने की कला सिखाती है राम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के भीटी स्थित नव जागृत सेवा संस्थान हनुमान के तत्वावधान में राम कथा के आठवें दिन सुरेंद्रनाथ शास्त्री ने कहा कि राम कथा जीवन जीने की कला सिखाती है। कहा जो मन की व्यथा को दूर कर दे वही राम कथा कहलाती है। आज माता-पिता की सेवा मोबाइल के युग में बहुत कठिन हो गई है। अगर कोई बच्चा जब मां-बाप के पास बैठकर के पूछता है कि आप कैसे हो तो उससे बड़ा सुख उसके जीवन में कुछ नहीं होता है। उन्होंने राम और केवट संवाद का वर्णन किया। कहा जगत का स्वामी और सबको भवसागर से कराने वाला केवट से गंगा पार कराने के लिए याचना कर रहा है। जिससे स्पष्ट होता है कि भगवान ने मानव रूप धारण करके पूरे समाज को दिखला दिया था कि पिता का पुत्र के साथ क्या कर्तव्य होगा। भगवान शिव की आराधना से ही कष्ट से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्रम के अंत में आरती की गई। इस अवसर पर आशीष गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, नित्यानंद सिंह, सुनील गुप्ता, अमन गुप्ता, अखिलेश यादव, राजेंद्र मिश्रा, शुभम श्रीवास्तव, विजय शंकर सिंह, विजय प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें