फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार वाले विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र:

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार वाले विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र:
विज्ञापन

अंतिम दौर में चल रही सत्यापन प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के क्रम में बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण में बदलाव किया है। जिन स्कूलों के ऊपर से बिजली के हाईटेंशन तार गुजर रहे हों, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। जिन स्कूलों के शिक्षण कक्ष की खिड़कियां मुख्य सड़क या पतली गलियों में खुली हो वह भी परीक्षा केंद्र की दौड़ से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन

यूूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति जारी कर दी गई है। जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों से बोर्ड की वेबसाइट पर आधारभूत सुविधाओं की सूचना अपलोड कर दिए जाने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से गठित चार सदस्यीय टीम द्वारा सत्यापन करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट 2021 के नए नियम के अनुसार जिन स्कूलों के प्रवेश द्वार, शिक्षण कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष के ऊपर से बिजली के हाईटेंशन तार गुजर रहे हों, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। स्कूलों में स्थायी बिजली व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था अनिवार्य किया गया है। यही नहीं जिन स्कूलों के शिक्षण कक्ष की खिड़कियां सार्वजनिक आवागमन के लिए मुख्य सड़क या पतली गली में खुलती हों उन्हें असुरक्षित पर्यवेक्षण की दृष्टि से केंद्र निर्धारित नहीं होगा। नए नियम से राजकीय तथा सहायता प्राप्त स्कूलों को छूट दी गई है। हालांकि राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को इस शर्त से छूट दी गई है। आंकड़ों के अनुसार जिले में 16 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। वर्ष 2021 में यूूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में हाईस्कूल में 48999, इंटरमीडिएट में 42199 सहित 91198 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि जिन स्कूलों के ऊपर से बिजली के हाईटेंशन तार गुजर रहे हों, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। सभी मानकों का ध्यान रखा जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें