फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों व कर्मचारियों को नहीं निकाल पाएंगे स्कूल प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध मान्यता प्राप्त विद्यालयों मेें कार्यरत शिक्षकों तथा कर्मचारियों को निकालना विद्यालय प्रबंधन के लिए आसान नहीं होगा। शासन की तरफ से अब सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को अपने शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा शिक्षा विभाग को देना होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस आशय का आदेश जिले के समस्त विद्यालयों के प्रबंधकों को जारी किया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध 967 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लगभग चार हजार शिक्षक तथा कर्मचारी कार्यरत हैं। स्कूलों की विभाग के पास मान्यता तो होती है, लेकिन शिक्षकों और कर्मचारियों का कोई डेटा नहीं होता है। स्कूल अपने तरीके से रखते हैं। निकालने में भी यही होता है। लेकिन अब स्कूल प्रबंधन शिक्षकों तथा कर्मचारियों को अपनी सुविधानुसार ही रखेंगे लेकिन अपने हिसाब से निकाल नहीं सकेंगे। स्कूलों में इस तरह के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नया फरमान जारी किया है। अब स्कूल प्रबंधन को बेसिक शिक्षा विभाग के बीआरसी पर स्कूल प्रबंधन को विद्यालय का प्रकार, स्कूल की मान्यता तिथि, स्कूल में कार्यरत शिक्षक, कर्मचारियों की जन्मतिथि, पदनाम, शैक्षिक योग्यता, विद्यालय में नियुक्ति की तिथि और वेतन आदि का डाटा जमा करना होगा। विभाग की तरफ से बेसिक शिक्षा विभाग से मिले लिंक पर शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा अपलोड होगा । डाटा अपलोड होने के बाद किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को नियुक्त करने से पहले विभाग से अनुमति लेनी होगी। अगर भविष्य में शिक्षक, कर्मचारी स्कूल प्रबंधन पर किसी तरह का आरोप लगाते हैं तो विभाग जांच कराएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि समस्त मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधकों को अपने शिक्षकों और कर्मचारियों का डाटा निर्धारित प्रपत्र पर मांगा गया है। आदेश का अनुपालन कराने के लिए समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें