इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा के पास बीते रविवार की शाम दो बाइक की भिड़त में सोमवार को तीसरे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में घटना के दिन ही दो युवकों की मौत हो गई थी। वहीं चौथे घायल की हालात अब भी गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवाया।
मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरीजमालपुर निवासी विक्की 18 के रूप में हुई। विक्की बीते रविवार को सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद मोड़ निवासी प्रदीप 19 के साथ मऊ से वापस मझवारा जा रहा था। इसबीच बलिया जिले के मनोज प्रजापति और दीपक पुत्र मुन्ना प्रसाद की बाइक से इंदारा के पास टक्कर हो गई थी। हादसे में सबसे पहले प्रदीप ने मौके पर दम तोड़ दिया था, जबकि मनोज की इलाज के दौरान रात में मौत हुई। सोमवार को विक्की की मौत हो गई। मृतक विक्की अपनी माता पिता की तीन संतानों में सबसे छोटा है।