फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्कूल बस बिजली के खंभे से टकराई

विज्ञापन
कोपागंज  के शाहपुर गांव में कोहरे के चलते खंभे से टकराई स्कूली बस,नीचे उतरे छात्र।
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के उसर के पास बुधवार को सुबह घना कोहरा होने के कारण एक स्कूली बस सड़क के किनारे खंभे से टकरा गई। गनीमत था कि हादसे के समय बस की गति काफी धीमी थी। इसलिए हादसे में सभी बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सात बजे सेंट जेवियर्स हाईस्कूल सिकटिया की बस बच्चों को लेने शाहपुर गांव जा रही थी। शाहपुर के उसरा के पास घने कोहरे के वजह से मोड़ बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर खाई में चली गई। मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित थे। इसके बाद ग्रामीणों ने ने बस को ट्रैक्टर के खाई से सहारे निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें