फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ध्वस्तीकरण के दो साल बाद भी नहीं बना विद्यालय भवन

विज्ञापन
विगत 16 जून को विद्यालय भवन के अभाव में पंचायत भवन में पढ़ते प्राइमरी और जूनियर के छात्र(फाइल फ - फोटो : 1
विज्ञापन
बढुआगोदाम-दोहरीघाट फोरलेन निर्माण की जद में आने के चलते कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के शहरोज स्थित कंपोजिट विद्यालय और राजकीय माध्यमिक विद्यालय का भवन एनएचएआई ने ध्वस्त करा दिया था, लेकिन दो वर्ष बाद भी विद्यालयों का भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से माध्यमिक विद्यालय का संचालन एक निजी आईटीआई तथा कंपोजिट विद्यालय का संचालन पंचायत भवन में कराया जा रहा है।
इससे विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। शिक्षकों को भी पठन-पाठन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विभाग की ओर से जमीन न मिलना इसकी वजह बताया जा रहा है।
बढुआगोदाम-दोहरीघाट फोरलेन निर्माण की जद में आने के चलते कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के शहरोज स्थित कंपोजिट विद्यालय और राजकीय माध्यमिक विद्यालय का भवन एनएचएआई ने वर्ष 2024-25 में ध्वस्त करा दिया था, लेकिन दो वर्ष बाद भी विद्यालयों का भवन निर्माण कार्य शुरू कराना तो दूर, जमीन तक चिह्नित नहीं की जा सकी है।
वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय का संचालन एक निजी आईटीआई में तथा कंपोजिट विद्यालय का संचालन गांव के पंचायत भवन में हो रहा है।
विद्यालय भवन न होने से छात्र-छात्राओं को बुनियादी सुविधाएं मयस्सर नहीं हो पा रही हैं। माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है।
एक जुलाई से शिक्षा सत्र शुरू होना है, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। निर्माण कार्य कब तक शुरू होगा, यह बताने को अधिकारी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें