फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रेलवे क्रॉसिंग 13सी पर आरओबी के लिए सर्वे शुरू

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए सर्वे करते विभाग के लोगInboxRAME
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और आवागमन की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग 13सी पर ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की तरफ से प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए सर्वे कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। मुहम्मदाबाद गोहना–चिरैयाकोट मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं।
ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों, छात्रों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने कई बार ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को गंभीरता से लेते हुए सेतु निगम की तकनीकी टीम ने स्थल का निरीक्षण कर प्रारंभिक सर्वे शुरू कर दिया है।
सर्वे के दौरान सड़क की चौड़ाई, यातायात का दबाव, रेलवे लाइन की स्थिति तथा आसपास के क्षेत्रों का अध्ययन किया जा रहा है। इसके आधार पर ओवरब्रिज का विस्तृत प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट के बाद निर्माण की रूपरेखा और लागत का आकलन किया जाएगा। इस संबंध में बसपा नेता धर्म सिंह, व्यापारी नेता जगदीश प्रसाद गुप्ता, मनोज कश्यप, अनमोल साहू और अमरनाथ चौहान का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।
साथ ही आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी सुविधा होगी। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि सर्वे कार्य पूरा होने के बाद आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त कर निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
परियोजना के पूर्ण होने पर मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इस बाबत उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि ओवरब्रिज का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। जहां भी जमीन से संबंधित समस्या आएगी, उसे हल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें