फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने देखा लोहिया गांव का विकास और कार्य

Thu, 04 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के नोडल अधिकारी एवं सचिव आवास एवं शहरी नियोजन पंधारी यादव ने बुधवार की शाम शीतकालीन भ्रमण के दौरान लोहिया  गांव फतेहपुर ताल नरजा में चौपाल लगाई। उन्होंने गांव के विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। गांव में शौचालय, लोहिया आवास, इंदिरा आवास पूर्ण देख सचिव गदगद दिखे।
विज्ञापन



सत्यापन के दौरान उन्होंने खाद्य पूर्ति विभाग, बिजली विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करने का आदेश दिया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा बच्चों द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा पुष्टाहार न दिए जाने पर काफी तल्ख दिखे।


 कोपागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत फतेहपुर ताल नरजा को शासन द्वारा वर्ष 2014 -2015  में डॉ राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित किया गया था। सत्यापन के दौरान 276 आम आदमी बीमा योजना का लाभार्थी पाए गए तो 204 समाजवादी पेंशन, 257 वृद्धा पेंशन, 26 विधवा पेंशन, 8 विकलांग लाभार्थी मिले।
विज्ञापन



ने सीसी रोड व केसी ड्रेन को चौदहवें वित्त व राज वित्त खाते से बनाने का ग्राम प्रधान व सचिव को निर्देशित किया। गांव में बने 119 शौचालय पर संतुष्टि जताई। लेकिन शौचालय से वंचित 465 लोगों की सूची बनाने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। सत्यापन  के दौरान ही सीएमओ को कैंप लगाकर विकलांग प्रमाण पत्र बनाने की हिदायत दी।
विज्ञापन



 गांव के कुल 725 राशन कार्ड में चयनित लोगों को कैंप लगाकर राशन कार्ड  देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें