फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउदर्न की टीम ने 1-0 से जीता खिताब

Wed, 10 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 11 दिनों से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नगर पालिका के तत्वावधान में चल रहे आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें साउदर्न स्पोर्ट्स क्लब और यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में फाइनल मुकाबला रंगारंग कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ। अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए साउदर्न स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता ने यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता को 1-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन



 फाइनल मुकाबले में शुरू से ही साउदर्न स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी आक्रामक खेल खेले। पहले हाफ में ही साउदर्न की टीम ने एक गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। जिसके बाद यूनाइटेड स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने कई बार गोल मारने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। नतीजा यह रहा कि साउदर्न स्पोर्ट्स क्लब ने फाइनल मुकाबले को 1-0 से जीतकर ट्राफी अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने विजेता टीम साउदर्न स्पोर्ट्स को एक लाख रुपए का चेक और ट्राफी प्रदान की। वहीं उपविजेता टीम यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता को 50 हजार रुपए का चेक और ट्राफी प्रदान किया।

यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी को मैन आफ द टूर्नामेंट युनाईट स्पोर्र्ट्स के बैजीयो ओबीरा को प्रदान किया गया। उन्हें मुख्य अतिथि ने अलग से  25 हजार रुपए का चेक और ट्राफी प्रदान की। वहीं चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने भी विजेता टीम को 21 हजार रुपया नगद पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  अरशद जमाल ने आभार प्रकट किया। नगर पालिका अध्यक्ष शाहीना जमाल, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, डॉ. जफरुल्लाह जफर, विजय बहादुर पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें