परदहां ब्लॉक क्षेत्र के इंदरपुर भलयां स्थित राम जानकी कुटी परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गोरखपुर के सत्यम ने ढाक दाव मारकर चंदौली के अंकित को पटकनी दी।
विज्ञापन
सरवां के सुजीत और बनारस के शिवधनी के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। भलया के कृष्णा और बनारस शिवधनी, आजमगढ़ के शम्मी और भलया के अंगद के बीच कुश्ती भी बराबरी पर रही।
भाजपा नेता अशोक सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। इस दौरान हंसनाथ तिवारी, देवनाथ यादव, प्रभात राय, अमन यादव, विजय बहादुर पाल आदि शामिल थे।