फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta ka Sangram: घोसी लोकसभा सीट का मिजाज भांपने पहुंचा चुनावी रथ; नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप

Wed, 22 May 2024 05:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Satta ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को मऊ की घोसी लोकसभा में पहुंचा। सुबह चाय पर चर्चा और दोपहर में युवाओं से बातचीत के बाद शाम को विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं से चर्चा हुई। इस दौरान सभी लोगों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। विकास के मुद्दों के साथ कॉलेज, अस्पताल, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम में अपनी बात रखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की टीम ने बुधवार को मऊ की घोसी लोकसभा सीट को लेकर विभिन्न राजनैतिक दल के लोगों के बातचीत की। इस दौरान सबसे ज्यादा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं का मुद्दा छाया रहा।भाजपा नेताओं ने विकास और कानून व्यवस्था में सुधार की बात कहकर जीत का दम भरा। वहीं, विपक्षियों ने जिले की तमाम समस्याएं उनके सामने रखीं।

विज्ञापन


बातचीत में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव 'साधु' ने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर है और ऐसे में देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नेता गणेश सिंह ने कहा कि यह बदला हुआ भारत है। मोदी के विकास की गारंटी पूरा विश्व मानता है। आज जब कोई बाहरी राष्ट्रीय अध्यक्ष आता है तो उसे ताजमहल का दीदार नहीं बल्कि अयोध्या में बने राम मंदिर को देखना होता है।

भाजपा नेता संगीता द्विवेदी ने कहा कि हमारी सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। वह बिना किसी सुरक्षा के देर रात में भी बाजार में निकल सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। कहा कि भाजपा सरकार में राष्ट्रवाद का मुद्दा भी मजबूत हो रहा है। विपक्ष के अंदर हिम्मत है तो उन्होंने यह काम पहले क्यों नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें