फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरयू खतरा बिंदु से 35 सेमी ऊपर बह रही, 24 घंटे में 55 सेमी बढ़ा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे में 55 सेंटीमीटर बढ़ गया है। पानी बढ़ने से नदी अब खतरा बिंदु से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। कस्बों से कुछ दूर पानी होते ही नगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। नगर प्रशासन का कहना है जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। नाविकों से बात कर उनको हर स्थिति से निपटने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

नदी की तेज धार से भारत माता मंदिर खाकी बाबा के कुटी तथा श्मशान घाट पर टक्कर मार रही है, जिससे लोग डरे हुए हैं, अचानक नदी के बढ़ने से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर आदि पर खतरा मंडरा रहा है। तटवर्ती इलाकों में पुनः पानी के घुसने से ग्रामवासी चिंतित हो गए हैं। धनौली, लोहराबाध, नौली चूटीदंड रिंग बाध, तथा बीबीपुर बेलोली पर पानी के पहुंचने से बांधों पर खतरा बढ़ गया है। गौरीशंकर घाट पर शनिवार को सरयू का जलस्तर 70.25 सेमी. था। जबकि बृहस्पतिवार को जलस्तर 69.70 मीटर था। नदी 24 घंटे में 55 सेंटीमीटर बढ़ी है। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार आर्य ने बताया कि नदी के जलस्तर पर नजर है। रामघाट, मल्लाह टोला, बाबा मेला राम मंदिर के पास नाविकाें का अलर्ट कर दिया गया है। पानी घुसते ही लाउडस्पीकर से लोगों को आगाह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें