फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग के कार्यालय में तोड़फोड़

Wed, 10 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी एक युवक ने बुधवार को कृषि विभाग के कार्यालय में तोड़फोड़ किया। साथ ही एक अधिकारी को मारा पीटा। अधिकारी ने सरायलखंसी थाने में नामजद तहरीर दी है। उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन



हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी पुनीत सिंह नामक युवक अपने किसी कार्य के लिए गया था। कार्यालय में मौजूद अधिकारी तथा कर्मचारी उसकी बात को अनसुनी कर दे रहे थे, इससे नाराज पुनीत सिंह ने कार्यालय में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर विभाग में कार्यरत डीआईओ अशोक कुमार के साथ मारपीट भी की। पीड़ित अधिकारी ने सरायलखंसी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पुनीत के खिलाफ अपराध की कई धारा के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान मेें कर्मचारियों ने उप निदेशक कृषि सहित प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था न होने से अधिकारी व कर्मचारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आए दिन अराजकतत्व सरकारी कार्यो में बाधा डाल रहे हैं। विरोध करने पर कर्मचारियों से ही उलझ जा रहे हैं। अधिकारी के साथ मारपीट के आरोपी को पुलिस ने अविलंब गिरफ्तार नहीं किया तो संगठन आंदोलन  को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों मेें संगठन के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, सीताराम कुशवाहा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें