फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर सहित ग्राम्यांचल में मनाई गई संत रविदास जयंती

Tue, 03 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 संत रविदास जयंती नगर सहित विभिन्न इलाकों में आस्था पूर्वक मनाई गई। संत रविदास मंदिरों पर हवन पूजन किया गया। इसके बाद गोष्ठी व सभा आयोजित की गईं। गाजेबाजे के साथ धर्मावलंबियों ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन


  
जुलूस नगर स्थित जेठमल पोखरा स्थित रविदास मंदिर से निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, घोड़ा दलाल की बारी मिर्जाहादीपुरा चौक से होते हुए बाबा झगरु दास जी समाधि पर पहुंचा। 


हवन पूजन के पश्चात सदर चौक होते हुए धोबिया इमिली बाजार होते हुए जेठमल पोखरा स्थित रविदास मंदिर पर सभा में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने संत रविदास के उच्च आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन



 रतनपुरा: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संत रविदास जयंती मनाई गई। संत रविदास समिति व नवयुवक मंगलदल जोगापुर के कार्यकर्ताओं ने भव्य जुलूस निकाला। बोझी बाजार/अमिला: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संत रविदास जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्घालुओं ने झांकी निकालकर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया।


जुलूस बसावनपुर, अकटहवां, पांडेय का पुरा अमिला सहित विभिन्न इलाकों से होते हुए कस्बे के पश्चिम तरफ मंदिर परिसर में सभा में तब्दील हो गया।

करहां: क्षेत्र के चकजाफरी, घुटमा, करहां सहित विभिन्न इलाकों में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई  गई। इस अवसर पर दर्जनों झांकियों के निकलने से मुख्य मार्ग काफी देर तक जाम रहा।


पिपरीडीह: क्षेत्र के खरगजेपुर, हांसपुर, भार, सिंहाव, सुअराबोझ, पतिला, बबुआपुर सहित विभिन्न इलाकों में संत रविदास जयंती हर्षोल्लासपूर्वक  मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस निकालकर भ्रमण किया। साथ ही रविदास मंदिर पर जाकर सभा में तब्दील हो गया।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें