कसबे के निवासी संजीव कुमार सिंह पुत्र स्व. लाल साहब सिंह ने आईएफएस की परीक्षा में 17 वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। संजीव की दसवीं की शिक्षा मऊ के फातिमा स्कूल में हुई है।
संजीव ने ग्लेनहिल स्कूल वाराणसी में इंटर की परीक्षा की उत्तीर्ण की। इंटर के बाद ही संजीव ने इंजीनियरिंग की परीक्षा पास कर मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी इलाहाबाद से इंजिनियरिंग की। संजीव की इच्छा प्रारंभ से किसी उच्च सेवा में जाने की थी। इंजियनिरिंग की नौकरी के बाद भी वे इस ओर अग्रसर रहे। दिल्ली में रहकर वे तैयारी करते रहे। संजीव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मामा श्री उमाशंकर सिंह को दिया है।
कहा कि मैं अपने पूरे परिवार का भी आभारी हूं कि उन्होंने मेरी पढ़ाई में पूरी सहायता की और मैं अपने जीवन में इस पद पर पहुंच सका। बड़ों का आशीर्वाद और छोटों का स्नेह है कि यह सफलता मिली। संजीव की सफलता से उनके परिवार में खुशियों छा गईं। सभी एक दूसरे का मुंह मीठा कर अपनी खुशी का इजहार किए। संजीव की मां सुशीला तथा पत्नी गरिमा भी काफी खुश नजर आईं।