फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी कर भाग रहे चोर को पड़ोसियों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के जमीन रकबा सूकूरूल्ला मुहल्ले में मंगलवार की रात एक घर से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर भाग रहे चोर को पड़ोसियों ने पकड़ लिया। चोर की पिटाई लगाने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सुपर्द कर दिया। पीड़ित परिवार ने चोर के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चिरैयाकोट के जमीन रकबा सूकूरूल्ला मुहल्ले में निवासी राधेश्याम पांडेय का मकान है। दो माह बाद जनवरी में राधेश्याम की पुत्री की शादी है। मंगलवार की देर शाम करीब दस बजे राधेश्याम और उनका परिवार वैवाहिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी बीच एक युवक घर के पिछले रास्ते से घर में घुस आया और घर में रखा 75 हजार रुपये की नकदी तथा करीब 70 हजार रुपये कीमती आभूषण समेट कर भागने की फिराक में था।
लेकिन इसी बीच आहट पाकर राधेश्याम का पुत्र अभिषेक जब कमरे में गया तो वहां अंजान युवक को देखकर शोर मचाया। चोर ने भागने के कोशिश की लेकिन आस पड़ोस के लोगों ने चोर को पकड़ लिया। हालांकि नगदी और सामान से भरी अटैची गायब है। लोगों ने चोर को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसओ रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पकड़े गए चोर और वादी राधेश्याम के कथन अलग-अलग हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें