फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: मऊ में अधिकारियों के सामने जमकर हुई मारपीट, ग्राम प्रधान और युवक के बीच चली लाठी

Sat, 03 May 2025 06:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: समाधान दिवस में  डीएम/एसपी के सामने में ही प्रधान और युवक के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर अफरीतफरी मच गई। 
विज्ञापन
मौके पर बीच- बचाव करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम प्रवीण मिश्रा और पुलिस अधीक्षक इलामारन जी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। चार घंटे तक चली इस सुनवाई में 97 फरियादियों ने पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष शिकायत की, इसमें आठ मामलों का निस्तारण किया गया। इससे पहले दोनों अधिकारियों के सामने ही गांव के प्रधान और उसी गांव के एक युवक के बीच मारपीट हो गई। इससे कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
शनिवार की सुबह 10 बजे से शुरू हुए समाधान दिवस में फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के खैरा नासिर के प्रधान मनोज कुमार और गांव के अनिल यादव के बीच मारपीट होने लगी। मामला गांव स्थित एक पोखरी के पट्टे को लेकर था। बात पहले गाली गलौज तक रही, फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों भूल गए कि वह डीएम/एसपी के सामने ही एक दूसरे से भिड़ गए।

ग्राम प्रधान ने डंडे से अपने विपक्षी पर वार करना शुरू कर दिया। ऐसे में मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी प्रकार बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इससे पहले तहसील दिवस में मधुबन कस्बा निवासी विवेक कुमार ने  शिकायत किया कि वह तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन




इसी बीच दो जनवरी 2025 को फर्जी आरोप लगाकर उसे निष्कासित कर दिया गया। उपजिलाधिकारी द्वारा उसका रुका वेतन जून, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर का भुगतान व जांच में बचाने के नाम पर 40 हजार रुपये लिए हैं। जब वह अपना रुका वेतन और 40 हजार रुपये मांगने आया तो चेंबर से डांट कर भगा दिया गया।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: मंडुवाडीह में पुलिस ने मकान में मारा छापा, भारी मात्रा में पकड़े गए नशीले पदार्थ
विज्ञापन


वहीं नेवादा गोपालपुर निवासी अनिल ने शिकायत किया कि लेखपाल द्वारा चकमार्ग का सीमांकन करने के बाद भी विपक्षी ट्यूबवेल और कटरैन नहीं हटा रहे हैं। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में देरी पर नाराजगी जताई एवं उसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।

इस मौके पर बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी सोमप्रकाश गुप्त, एसीएमओ डॉ. बी के यादव, सीओ अभय कुमार सिंह, बीडीओ अनिल मौर्य, एसडीओ राजकुमार यादव, विनोद कुमार अग्रहरि सहित राजस्व व पुलिस टीम मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें