फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: साधन सहकारी समिति से लिया सैंपल, गोदाम को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के चोरपा खुर्द स्थित साधन सहकारी समिति से नकली डीएपी वितरित किए जाने के मामले में किसानों ने शिकायत की थी। इस पर जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने मंगलवार को साधन सहकारी समिति के गोदाम की जांच पड़ताल की। गोदाम में रखी खाद का सैंपल लेकर गोदाम को सील कर दिया।
विज्ञापन

शासन की तरफ से कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के चोरपा खुर्द इस वर्ष साधन सहकारी समिति की स्थापना की गई है। किसानों ने समिति से डीएपी खरीदी। किसानों के अनुसार साधन सहकारी समिति चोरपा खुर्द से खरीदी गई डीएपी का छिड़काव किया तो फसल में कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था। परेशान किसानों ने जिला कृषि अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। जिला कृषि अधिकारी ने एआर साधन सहकारी समिति को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। एआर साधन सहकारी समितियां जगदीश प्रसाद ने साधन सहकारी समिति चोरपा खुर्द की जांच पड़ताल करने के लिए एडीसीओ तथा इफ्को के अधिकारी को नामित किया। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व मेें तीन सदस्यीय टीम ने साधन सहकारी समिति के गोदाम का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ताओं से पूछताछ किया। गोदाम में रखी गई डीएपी तथा यूरिया का सैंपल लिया। मौके पर किसान अशोक राय, जगरनाथ राजभर, विजय मौर्य, शिवमुनि राजभर का कहना था कि समिति से जो डीएपी की बोरी खरीदी गई थी। खाद काली थी। जब खेत में डाली गई तो फसल में उसका असर ही नहीं दिखी। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस बाबत एआर साधन सहकारी समितियां जगदीश प्रसाद का कहना है कि किसानों की शिकायत पर जांच के लिए टीम भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें