फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निकांड से बचाव के सभी का जागरूक होना अत्यंत जरूरी है। ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर करने के बलिदानियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह बातें बृहस्पतिवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर अग्निशमन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कही।
विज्ञापन

अग्निशमन स्मृति सेवा दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अग्निशमन कार्यालय से निकलकर सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, बालनिकेतन मोड़ होते हुए कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे सप्ताह लोगों को फायर सेफ्टी के उपाय बताने के साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष चौधरी ने बताया कि मुंबई में 14 अप्रैल 1944 को माल वाहक जहाज फोर्टस्टीकेन में लगी आग को बुझाने में 66 अग्निशमन जवान शहीद हो गए थे। बलिदानियों के सम्मान में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। अग्निशमन सेवा सप्ताह में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर में तीन स्थानों पर फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल कर लोगों को फायर सेफ्टी को लेकर जागरूक किया गया है। बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। फायर सेफ्टी को लेकर जागरूकता रैली का एक वाहन घोसी और मुहम्मदाबाद गोहना तक लोगों को जागरूक करने के लिए भेजा गया है। मधुबन में शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा सहित काफी संख्या में अग्निशमन के जवान उपस्थित रहे।
फायर मॉक ड्रिल कर लोगों को किया गया जागरूक
मऊ। अग्निशमन विभाग की तरफ से शुक्रवार को नगर के पुरानी तहसील स्थित सत्यम अस्पताल, जिला अस्पताल के सामने स्थित विशाल मेगा मार्ट और सिंधी कालोनी स्थित शाहजहां होटल में फायर मॉक ड्रिल किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष चौधरी के नेतृत्व में विभाग के जवानों ने आगलगी की घटना को रोकने तथा बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया। जवानों ने आग लगने के बाद बिना घबराए मौके पर उपस्थित संसाधनों से ही आग पर काबू पाने के बारे में बताया। साथ ही कहा कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर बड़ी से बड़ी घटना पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें