फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांडव के विरोध में फूंका सैफ अली खान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर शहर के गाजीपुर तिराहे पर शुक्रवार की शाम करणी सेना के साथ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तांडव वेब सीरीज के विरोध में उतरे। इस दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रर्दशन करने के बाद वेब सीरीज के अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस दौरान करणी सेना भारत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह सहित विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी मनोज श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता शुक्रवार की शाम गाजीपुर तिराहे पर पहुंचे। यहां तांडव वेब सीरीज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार से इसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग किया। साथ ही इसमें काम करने वाले किरदारों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया। करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह ने कहा कि तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया गया है। जिसमें हम सभी हिंदू संगठन काफी आक्रोशित हैं, इसको लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा। वेब सीरीज के अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंक कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग किया कि वेब सीरीज को बैन कर कीरदारों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर उनके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें