फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी मौका है, मंत्री और विधायक अपनी कार्यशैली बदल लें

Mon, 31 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आज मऊ में पूरे तेवर में दिखे। उन्होंने न सिर्फ मंत्रियों, विधायकों को आगाह कर जमीनी हकीकत समझने की नसीहत दी बल्कि कुछ कर दिखाने को भी कहा।
विज्ञापन



 उन्होंने जनता से कई सवाल किए। मुख्यमंत्री से पूछ-पूछकर जवाब भी दिया। अपने मंत्रियों को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि यदि वे जमीनी हकीकत को नहीं समझेंगे तो चुनाव हार जाएंगे।


मुझे कई जगह से सरकार के बारे में फीडबैक अच्छे नहीं मिल रहे हैं। एक महीने में मंत्री अपनी कार्यशैली बदल लें। अब भी मौका है, कुछ काम करके दिखाएं। मुलायम सिंह ने समारोह में बैठे लोगों से भी पूछा कि आप समाजवादी पार्टी को जिताएंगे न! पंडाल से आई हां की आवाज के बाद उन्होंने कहा कि टिकट का बंटवारा मैं ही करूंगा। मुझसे कोई गलती हुई तो भी आप सपा को जिताना।
विज्ञापन



वे सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में मऊ में स्वतंत्रता सेनानियों झारखंडेय राय और जय बहादुर सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोल रहे थे।


उन्होंने लोगों से सरकार के कामकाज के बारे में भी पूछा। बिजली, रोजगार, सड़क आदि की समस्याओं पर सवाल-जवाब किए। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री से पूछ-पूछकर हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि बिजली की हालत कब सुधरेगी।


उन्होंने बताया 2016 तक। फिर मुलायम सिंह ने कहा कि सरकार का वादा है कि बिजली की दशा 2016 तक सुलझ जाएगी। इसी तरह रोजगार के सवाल पर उन्होंने दावा किया कि समाजवादी सरकार ने ढाई लाख नौजवानों को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि नौजवान देश के भविष्य हैं। हमें इनकी चिंता है।


 यही उन्होंने जोड़ा कि हम वोट के लिए झूठे वादे नहीं करते। वही कहते हैं, जो करते हैं। जनता ने इसीलिए हम पर भरोसा जताया है।


पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने देश की सीमाओं की संवेदनशीलता पर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस पर गंभीर होना चाहिए। चीन को धोखेबाज बताते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ चीन ने धोखा किया था, जबकि नेहरू ने ही भारत-चीनी भाई-भाई का नारा दिया था।


 उन्होंने कहा कि विघटनकारी शक्तियां भारत की अस्मिता पर लगातार चोट पंहुचा रही हैं। भारत को कमजोर करने की साजिशें रच रही हैं, लेकिन भारत कभी कमजोर नहीं हो सकता। सरकार चाहे जिसकी हो, भारत को कमजोर करने की साजिश रचने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।


सपा सुप्रीमो ने दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को देश का महान सपूत बताया और कहा कि इनकी प्रतिमाएं अनावरण के बिना पड़ी हुई थीं जो अच्छी बात नहीं थी।


सीएम की तरह उन्होंने भी भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान को बधाई दी कि उनके प्रयास से ही दोनों विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण हुआ। जाते-जाते मुलायम सिंह ने अतुल कुमार अनजान की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप लोग इनका सम्मान करो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें