नगर क्षेत्र के सोनीधापा इंटर कालेज में लगे स्पेशल हैंडलूम एक्सपो में सहारनपुर के लकड़ी के सामान की खूब बिक्री हो रही है। वहीं, गर्म कपड़ों के स्टालों पर भी लोेगों की भीड़ जुुट रही है।
नौ जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक 15 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में देश के कोने कोने से विभिन्न उत्पादों के विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं।
स्पेशल हैंडलूम एक्सपो में जम्मू कश्मीर, सहारनपुर, मेरठ, इटावा, मुरादाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, आजमगढ़, मऊ आदि स्थानों के बुनकरों और अन्य कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टाल लगाए गए हैं।
जिसमें सहारनपुर के लकड़ी के सामानों की विभिन्न किस्में लोगों को खूब भा रही हैं। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के शाल और ऊनी वस्त्रों के स्टाल पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है।
खादी के कपड़ों के स्टाल पर भी युवाओं की काफी भीड़ दिख रही है। ऐसे में यह भी कहा जा सकता है कि युवाआें में खादी का प्रचलन कुछ बढ़ रहा है।
जम्मू कश्मीर से आए उस्मान ने बताया कि अभी तक चार दिनों में ठंड के बावजूद बिक्री काफी अच्छी रही। आने वाले दिनो में अगर मौसम अच्छे हुए तो काफी अच्छा फायदा हो सकता है।