फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टार्च गोदाम में आग से भारी क्ष्ाति

Mon, 12 Jan 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के हट्ठीमदारी मोहल्ला स्थित एक टार्च के गोदाम में रविवार की रात शार्टसर्किट के चलते आग लग गई। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की टार्च और अन्य सामान जलकर राख हो गएा।
विज्ञापन


पड़ोसियों की सूझबूझ के चलते आग काबू में आ गया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।  शहर कोतवाली के भीटी मुसरहद मोड़ निवासी राकेश कुमार गुप्ता पुत्र शंभू नाथ गुप्ता की हट्ठीमदारी कैलाशपुरा मंदिर के पास स्थित कटरे में टार्च बिक्री की दूकान है उसके सटे ही गोदाम भी है।

शनिवार को राकेश अपनी दूकान बंद घर चला गया। रविवार की रात किसी ने उसे गोदाम से धुआं निकलने की जानकारी दी। जिसके बाद वे फौरन दुकान पर पहुंचा तो वहां आग लगी हुई थी।
विज्ञापन


कटरे में मौजूद रिहायशी मकान में रहने वाले पड़ोसियों ने तत्काल पंप चालू कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। घंटो मशक्कत के बाद पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक इस घटना में टार्च, बैट्री, बल्ब सहित लाखों के सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


 पीड़ित दूकानदार राकेश ने बताया कि आग में लाखों का सामान जलकर बर्बाद हो गया है। शनिवार को ही दिल्ली से जो माल आया हुआ था वे गोदाम में रखा हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें